Tuesday, March 20, 2018

RO-ARO EXAM 2017 और NEGATIVE MARKING कैसे करें खुद को तैयार

नमस्कार दोस्तों !
                        IAS PREP ब्लॉग में आपका स्वागत है | 8 अप्रैल 2018 को उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा होने वाली है | इस बार इस परीक्षा में बड़ा बदलाव हुआ है | इस परीक्षा में ही क्यों यह बदलाव आगामी सभी परीक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है | ये बदलाव है-नेगेटिव मार्किंग का लागू  किया जाना |
                        प्रत्येक कंडीडेट के मन में डर बैठा हुआ है कि अब तो परीक्षा पास करना बहुत मुश्किल है क्योंकि अगर कोई भी प्रश्न गलत हो गया तो उसके लिए दूसरे प्रश्न से भी मार्क्स काट लिए जायेंगे | एक प्रश्न के गलत होने पर 1/3 मार्क्स काटने का प्रावधान किया गया है | समीक्षा अधिकारी परीक्षा के सन्दर्भ में यह 0.33 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग है जैसा कि इसमें GS (140 प्रश्न-140 मार्क्स) और सामान्य हिंदी (60 प्रश्न-60 मार्क्स) के हरेक प्रश्न 1-1 मार्क्स के हैं |
                         मेरे ख्याल से ये डर वाजिब नहीं है क्योंकि ये व्यवस्था केवल आपके के लिए ही नहीं बल्कि सबके लिए की गयी है जो भी इस परीक्षा में भाग लेने वाला है | दूसरी बात डर केवल आपको ही नहीं लग रहा है बल्कि प्रत्येक कंडीडेट को लग रहा है | डरने से काम नहीं बनने वाला है, डरकर कभी कोई परीक्षा नहीं पास की जा सकती है | यहाँ पर कुछ टिप्स आपके लिए दी जा रही हैं जो इस डर को दूर भगाने और नेगेटिव मार्किंग में भी अच्छा परफोर्मेंस करने में मदद करेगीं-
  • GS के वे टॉपिक बहुत अच्छे से दोहरा कर जाएँ जिसमें आपके ज्यादातर प्रश्न सही हो जाते हैं | उस टॉपिक को छोड़ दें जिसमें आप कोशिश करने के बावजूद प्रश्नों का उत्तर सही नहीं दे पाते हैं | क्योंकि हरेक की अलग-अलग रूचि और मजबूत विषय होते हैं | उदाहरण के लिए यदि भूगोल में मानसून से सम्बन्धित प्रश्न आपके नहीं सही हो रहे हैं तो उसे छोड़ दें लेकिन जो आसानी से कर सकते हैं उसे अच्छे से दोहरा लें |
  • डर दूर कर आत्मविश्वास बढ़ाने का एक उपाय है ज्यादा से प्रश्नों को हल करके परीक्षा देने जाना | इससे प्रश्नों को हल करने की स्पीड बढ़ जाती है और उत्तर निकालने का तरीका भी पता चलता है |
  • नेगेटिव मार्किंग होने के कारण मेरिट पिछले वर्षों से कम जाने की सम्भावना है (बहुत कुछ पेपर के नेचर पर भी डिपेंड करता है ) इसलिए कम स्कोर करके परेशान न  हों |
  • करेंट अफेयर का महत्वपूर्ण रोल है इसलिए उसे कई बार पढ़कर,फैक्ट्स याद करके जायें क्योंकि ये हरवर्ष के लिए नया होता है ऐसे में गेस करके उत्तर देना खतरनाक हो सकता है |
  • सारे प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश न करें | सबसे पहले जो प्रश्न सटीक तौर पर आते हैं उनका उत्तर दें फिर 50-50 अर्थात दो ऑप्शन्स में कन्फ्यूजन वाले प्रश्नों को यदि जरुरी हो तो करें नहीं तो छोड़ दें |
  • अंतिम और सबसे जरुरी बात कि घबराएँ नहीं, डरे नहीं | न ही पढ़ते समय और न ही परीक्षा देते समय |

                                जीत आपकी होगी ! ALL THE BEST !

                                                                                                 - OM PANDEY (IAS PREP)


      

1 comment:

  1. Sir social work second paper ki pdf mil sakti hai??. Pls reply

    ReplyDelete