Showing posts with label general hindi for uppcs. Show all posts
Showing posts with label general hindi for uppcs. Show all posts

Saturday, October 20, 2018

खनिज संसाधन : भारत व विश्व/ उत्पादन व भंडार

खनिज संसाधन : भारत व विश्व :उत्पादन व भण्डार

खनिज भंडार
कोयला -- अमेरिका > चीन > रूस
कोबॉल्ट -- कांगो ( किंशासा ) > ऑस्ट्रेलिया > क्यूबा
तांबा -- चिली > ऑस्ट्रेलिया > पेरू
हीरा -- रूस > कांगो ( किंशासा ) > ऑस्ट्रेलिया
स्वर्ण -- ऑस्ट्रेलिया > द .अफ्रीका > रूस
लौह अयस्क -- ऑस्ट्रेलिया > रूस > ब्राजील
बॉक्साइट -- गिनी > ऑस्ट्रेलिया > विएतनाम
क्रोमाइट -- कजाखस्तान > द . अफ्रीका > भारत
पेट्रोलियम ( क्रूड ) -- वेनेजुएला > सऊदी अरब > कनाडा
प्राकृतिक गैस -- ईरान > रूस > कतर
चांदी -- पेरू > ऑस्ट्रेलिया / पोलैंड > रूस
टंगस्टन -- चीन > रूस > वियतनाम
प्लेटिनम -- द . अफ्रीका > रूस > अमेरिका

खनिज उत्पादन - शीर्ष राष्ट्र
एल्युमीनियम -- चीन> रूस> कनाडा
एस्बेस्टस -- रूस > चीन > ब्राजील
बाइराइट - चीन > भारत > मोरक्को
सीमेंट -- चीन > भारत > अमेरिका
कोयला -- चीन > अमेरिका > भारत
कोबॉल्ट -- कांगो> न्यू कैलेडोनिया > चीन
तांबा -- चिली > चीन > पेरू
हीरा -- रूस > बोत्सवाना > कांगो प्रगण
स्वर्ण -- चीन > ऑस्ट्रेलिया > रूस
ग्रेफाइट ( प्राकृतिक ) -- चीन > भारत > ब्राजील
लौह अयस्क -- चीन ऑस्ट्रेलिया > ब्राजील
मैगनीज अयस्क -- द . अफ्रीका > चीन > ऑस्ट्रेलिया
अभ्रक -- ब्राजील > चीन > तुर्की
चांदी -- मेक्सिको > पेरू चीन
टंगस्टन -- चीन> वियतनाम > रूस
प्लेटिनम -- द . अफ्रीका > रूस > जिम्बाब्वे / कनाडा
            

           भारत खनिज संसाधन
बॉक्साइट का संचित संसाधन -ओडिशा > आंध्र प्रदेश > गुजरात
कोयले का संचित भंडार - ( अप्रैल , 2017 तक ) झारखंड > ओडिशा > छत्तीसगद
कोयले का उत्पादन - छत्तीसगढ़ > ओडिशा > झारखंड > मध्य प्रदेश> तेलंगाना
ताम्र अयस्क भंडार - राजस्थान > झारखंड > मध्य प्रदेश
हीरे के कुल संसाधन -मध्य प्रदेश > आंध्र प्रदेश> छत्तीसगढ़
स्वर्ण ( धातु ) का संचित भंडार -कर्नाटक >आंध्र प्रदेश > झारखंड
लौह अयस्क का संचित संसाधन -कर्नाटक > ओडिशा > झारखंड > छत्तीसगढ़ > आंध्र प्रदेश
2015 - 16 में लौह अयस्क का उत्पादन -ओडिशा > छत्तीसगढ़ > कर्नाटक > झारखंड ।
अभ्रक ( कच्चा ) उत्पादन  - आंध्र प्रदेश 
चांदी का उत्पादन   - राजस्थान , कर्नाटक

           पेट्रोलियम व अन्य आँकड़े
कच्चा तेल उत्पादन -    / राज्य । अपतटीय > राजस्थान > गुजरात > असम > तमिलनाडु
पेट्रोलियम का सर्वाधिक उत्पादन बांबे हाई में होता है , जो कि अपतटीय क्षेत्र में शामिल है । देश में कुल 23 तेल शोधन शाखाएं हैं ।
कच्चा तेल उत्पादक -  सऊदी अरब > अमेरिका > रूस > इराक > ईरान
प्राकृतिक गैस प्रमाणित विश्व भंडार ( 2016 के अंत तक ) ईरान > रूस > कतर > तुर्कमेनिस्तान > अमेरिका
प्राकृतिक गैस उत्पादन वैश्विक- अमेरिका > रूस > ईरान > कतर > कनाडा
कुल पशुधन की संख्या के संदर्भ में शीर्ष 5 राज्य- उत्तर प्रदेश > राजस्थान > आंध्र प्रदेश > मध्य प्रदेश > बिहार
ऊन उत्पादक  -राजस्थान > जम्मू एवं कश्मीर > कर्नाटक > तेलंगाना> गुजरात
दुग्ध उत्पादक   -उत्तर प्रदेश > राजस्थान > मध्य प्रदेश > गुजरात > आंध्र प्रदेश
2016 - 17 में ईरी रेशम उत्पादक राज्य- असम > मेघालय > नगालैंड > मणिपुर > अरुणाचल प्रदेश
2016 - 17 में मुंगा रेशम उत्पादक राज्य-असम > मेघालय > अरुणाचल प्रदेश > मणिपुर > नगालैंड

Tuesday, March 20, 2018

RO-ARO EXAM 2017 और NEGATIVE MARKING कैसे करें खुद को तैयार

नमस्कार दोस्तों !
                        IAS PREP ब्लॉग में आपका स्वागत है | 8 अप्रैल 2018 को उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा होने वाली है | इस बार इस परीक्षा में बड़ा बदलाव हुआ है | इस परीक्षा में ही क्यों यह बदलाव आगामी सभी परीक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है | ये बदलाव है-नेगेटिव मार्किंग का लागू  किया जाना |
                        प्रत्येक कंडीडेट के मन में डर बैठा हुआ है कि अब तो परीक्षा पास करना बहुत मुश्किल है क्योंकि अगर कोई भी प्रश्न गलत हो गया तो उसके लिए दूसरे प्रश्न से भी मार्क्स काट लिए जायेंगे | एक प्रश्न के गलत होने पर 1/3 मार्क्स काटने का प्रावधान किया गया है | समीक्षा अधिकारी परीक्षा के सन्दर्भ में यह 0.33 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग है जैसा कि इसमें GS (140 प्रश्न-140 मार्क्स) और सामान्य हिंदी (60 प्रश्न-60 मार्क्स) के हरेक प्रश्न 1-1 मार्क्स के हैं |
                         मेरे ख्याल से ये डर वाजिब नहीं है क्योंकि ये व्यवस्था केवल आपके के लिए ही नहीं बल्कि सबके लिए की गयी है जो भी इस परीक्षा में भाग लेने वाला है | दूसरी बात डर केवल आपको ही नहीं लग रहा है बल्कि प्रत्येक कंडीडेट को लग रहा है | डरने से काम नहीं बनने वाला है, डरकर कभी कोई परीक्षा नहीं पास की जा सकती है | यहाँ पर कुछ टिप्स आपके लिए दी जा रही हैं जो इस डर को दूर भगाने और नेगेटिव मार्किंग में भी अच्छा परफोर्मेंस करने में मदद करेगीं-
  • GS के वे टॉपिक बहुत अच्छे से दोहरा कर जाएँ जिसमें आपके ज्यादातर प्रश्न सही हो जाते हैं | उस टॉपिक को छोड़ दें जिसमें आप कोशिश करने के बावजूद प्रश्नों का उत्तर सही नहीं दे पाते हैं | क्योंकि हरेक की अलग-अलग रूचि और मजबूत विषय होते हैं | उदाहरण के लिए यदि भूगोल में मानसून से सम्बन्धित प्रश्न आपके नहीं सही हो रहे हैं तो उसे छोड़ दें लेकिन जो आसानी से कर सकते हैं उसे अच्छे से दोहरा लें |
  • डर दूर कर आत्मविश्वास बढ़ाने का एक उपाय है ज्यादा से प्रश्नों को हल करके परीक्षा देने जाना | इससे प्रश्नों को हल करने की स्पीड बढ़ जाती है और उत्तर निकालने का तरीका भी पता चलता है |
  • नेगेटिव मार्किंग होने के कारण मेरिट पिछले वर्षों से कम जाने की सम्भावना है (बहुत कुछ पेपर के नेचर पर भी डिपेंड करता है ) इसलिए कम स्कोर करके परेशान न  हों |
  • करेंट अफेयर का महत्वपूर्ण रोल है इसलिए उसे कई बार पढ़कर,फैक्ट्स याद करके जायें क्योंकि ये हरवर्ष के लिए नया होता है ऐसे में गेस करके उत्तर देना खतरनाक हो सकता है |
  • सारे प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश न करें | सबसे पहले जो प्रश्न सटीक तौर पर आते हैं उनका उत्तर दें फिर 50-50 अर्थात दो ऑप्शन्स में कन्फ्यूजन वाले प्रश्नों को यदि जरुरी हो तो करें नहीं तो छोड़ दें |
  • अंतिम और सबसे जरुरी बात कि घबराएँ नहीं, डरे नहीं | न ही पढ़ते समय और न ही परीक्षा देते समय |

                                जीत आपकी होगी ! ALL THE BEST !

                                                                                                 - OM PANDEY (IAS PREP)


      

Friday, September 29, 2017

UPPCS के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

                                                             
                                         
संयुक्त राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा - COMBINED STATE / UPPER SUBORDINATE SERVICES (GEN. RECTT.) EXAMINATION
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा के 3 चरण हैं-
1. प्रारम्भिक परीक्षा (Preliminary Exam)
2. मेंस परीक्षा (Mains Exam)
3. साक्षात्कार (Interview)

प्रारंभिक परीक्षा (Pre/Prelims) का सिलेबस
प्रारंभिक परीक्षा 200+200=400 अंकों की होती है |
Paper 1 – मार्क्स=200, समय =2 घंटे, कुल प्रश्न=150
1. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व  की वर्तमान घटनाएँ
2. भारत और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास
3. भारत और विश्व का भूगोल: प्राकृतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल
4. भारतीय राजनीति और प्रशासन: संविधान , राजनीतिक प्रणाली , पंचायती राज , लोक नीति, अधिकारों के मुद्दे
5. आर्थिक और सामाजिक विकास: सतत विकास गरीबी समावेशन , जनसांख्यिकी , सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि.
6. पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर ज्वलंत मुद्दे
7. सामान्य विज्ञान


Paper 2 – मार्क्स=200, समय =2 घंटे, कुल प्रश्न=100


1. बोधगम्यता (Comprehension Skills)
2. पारस्परिक कौशल व संचार कौशल (Interpersonal skills including communication skills)
3. तार्किक शक्ति और विश्लेषणात्मक क्षमता (Logical reasoning and analytical ability)
4. निर्णय लेने और समस्या को सुलझाने की क्षमता (Decision making and problem solving)
5. सामान्य मानसिक योग्यता (General Mental Ability)
6. प्रारंभिक गणित के अंकगणित , बीजगणित, ज्यामिति और सांख्यिकी (कक्षा 10 लेवल)
7. सामान्य अंग्रेजी (कक्षा 10 लेवल)
8. सामान्य हिंदी (कक्षा 10 लेवल)


UP PSC GENERAL STUDIES Syllabus, PAPER- I- 2 Hours
1. भारत का इतिहास – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक/History of India-Ancient, Medieval, Modern (नोट: आधुनिक इतिहास में उन्नीसवीं सदी के मध्य के भारत और भारतीय संस्कृति के इतिहास के विषय में अधिक ध्यान देना होगा (गांधी, टैगोर और नेहरू thoughts)
2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भारतीय संस्कृति/Indian National Movement and Indian Culture
                                                                               
3. भारतीय संदर्भ में जनसंख्या , पर्यावरण और शहरीकरण/Population, Environment and Urbanization in Indian Context
4. विश्व भूगोल, भारत का भूगोल और इसके प्राकृतिक संसाधन/World Geography, Geography of India and its natural resources.
5. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की वर्तमान घटनाएँ/Current events of national and international importance.
6. भारतीय कृषि, व्यापार और वाणिज्य/Indian Agriculture, Trade and Commerce.
7. यू.पी./उत्तर प्रदेश के विषय में विशिष्ट ज्ञान जैसे– प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, व्यापार , वाणिज्य, सामाजिक रीति-रिवाजों आदि का ज्ञान।
8. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वर्तमान घटनाओं पर प्रश्न रहेंगे—खेलकूद पर प्रश्न

UPPSC GENERAL STUDIES Syllabus, PAPER – II- 2 Hours
1. भारतीय राजनीति/Indian Polity–भारत और भारतीय संविधान में राजनीतिक प्रणाली.
2. भारतीय/अर्थव्यवस्था Indian Economy–भारत में आर्थिक नीति.
3. सामान्य विज्ञान/General Science भारत के सन्दर्भ में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और उसके प्रभाव (Role of Science and technology in the development of India including science in everyday life)
4. सामान्य मानसिक योग्यता/General Mental ability.
5. सांख्यिकीय विश्लेषण, रेखांकन और चित्र/Statistical Analysis, Graphs and Diagrams. सांख्यिकीय विश्लेषण, रेखांकन और चित्र को समझने की शक्ति

UPPSC निबंध/ESSAY- 3 Hours
निबंध के प्रश्नपत्र में तीन सेक्शन रहेंगे.  हर सेक्शन से एक टॉपिक को चुनना है. उन्हें हर टॉपिक पर निबंध 700 शब्दों में लिखना है. तीनों सेक्शन में जो टॉपिक होंगे वे निम्नलिखित क्षेत्र से सम्बंधित रहेंगे:—
Section A : (1) साहित्य और संस्कृति (2) सामाजिक क्षेत्र (3) राजनीतिक क्षेत्र
Section B: (1) विज्ञान, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी (2) आर्थिक क्षेत्र (3) कृषि, उद्द्योग और व्यापार.
Section C: (1) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटना (2) प्राकृतिक आपदा–> लैंड स्लाइड, भूकंप, बाढ़ , सूखा आदि (3) राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम और परियोजनाएँ
UP PSC सामान्य हिंदी/General Hindi- 3 Hours
1. दिए हुए गद्य खंड का अवबोध (Comprehension) और प्रश्नोत्तर
2. संक्षेपण (Precise Writing)
3. सरकारी एवं अर्धसरकारी पत्र लेखन, तार लेखन, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, परिपत्र
4. शब्द ज्ञान एवं प्रयोग —i) उपसर्ग एवं प्रत्यय प्रयोग ii) विलोम शब्द iii) वाक्यांश के लिए एकशब्द iv) वर्तनी एवं वाक्य शुद्धि 
  v) लोकोक्ति एवं मुहावरे





                                                             
वैकल्पिक विषयों की सूची
Note: हर वैकल्पिक विषय में दो पेपर होंगे (200+200 Marks )
• कृषि/Agriculture
• जीव विज्ञान/Zoology
• रसायन विज्ञान/Chemistry
• भौतिकी/Physics
• गणित/Mathematics
• भूगोल/Geography
• अर्थशास्त्र/Economics
• सामाजिक विज्ञान/Sociology
• दर्शनशास्त्र/Philosophy
• भूगर्भशास्त्र/Geology
• मनोविज्ञान/Psychology
• वनस्पति विज्ञान/Botany
• कानून/Law
• पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान/Animal Husbandry & Veterinary Science
• सांख्यिकी/Statistics
• प्रबंधन/Management
• राजनीतिक विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध/ Political Science & International Relations
• इतिहास/History
• सामाजिक कार्य/Social Work
• मानवशास्त्र/Anthropology
• सिविल इंजीनियरिंग/Civil Engineering
• मैकेनिकल इंजीनियरिंग/Mechanical Engineering
• इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/Electrical Engineering
• वाणिज्य एवं लेखा/Commerce & Accountancy
• लोक प्रशासन/Public Administration
• कृषि इंजीनियरिंग/Agricultural Engineering
• रक्षा अध्ययन/Defence Studies
साहित्यिक विषय/Literature Subjects
1. English Lit.
2. Urdu Lit.
3. Arabic Lit.
4. Hindi Lit.
5. Persian Lit.
6. Sanskrit Lit.




3
                                                                             
UPPSC  साक्षात्कार/INTERVIEW
1. 200 मार्क्स का होता है
2. शैक्षणिक बैकग्राउंड, आपकी रूचि, पर प्रश्न पूछे जा सकते हैं
3. व्यक्तित्व की जाँच की जाती है प्रायः सामान्य जागरूकता, अभिव्यक्ति क्षमता, जागरूकता, संवेदनशीलता को परखने के लिये प्रश्न


BLOG- https://iasprepin.blogspot.in
TWITTER-https://twitter.com/IASPREPIN
FACEBOOK-https://www.facebook.com/groups/IASPREPIN