Saturday, September 30, 2017

UPPCS PRE.2017 के पेपर से क्या सीखा आपने ?

PCS 2017 COMPLETE ANALYSIS
ü  UPPCS PRE.2017 के पेपर से क्या सीखा आपने ?
ü  एक बड़ा परिवर्तन नजर आ रहा है प्रश्न पूछने के तरीके में !
ü  क्या होनी चाहिए आगे की रणनीति ?
Ø  अब महज ONELINER पढने से काम नहीं बनने वाला
Ø  जब तक किसी TOPIC के CONCEPT की समझ नहीं होगी आप 50% से ज्यादा प्रश्नों को नहीं हल कर पाएंगे | इसके लिए जरुरी है NCERT जैसी किताबों का अच्छे से अध्ययन |
Ø  CURRENT AFFAIRS  को DETAIL में पढने की जरुरत है न कि POINT में, क्योंकि STATEMENT BASED प्रश्नों को करने के लिए ISSUE के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए  |
Ø  पढने से ज्यादा किसी भी टॉपिक को सोचने और समझने की जरुरत है, जैसा की UPSC के प्रश्नों को हल करने के लिए पहले से जरुरी होता था | यानि कि FACTUAL पढाई का जमाना जा रहा है |
                 -OM PANDEY(IAS PREP)

Friday, September 29, 2017

YouTube समय की बर्बादी या पढाई का साधन

YouTube समय की बर्बादी या पढाई का साधन
यदि जल्दी सेलेक्ट होना है तो ध्यान रखें ये बातें

YouTube पर पढ़ते समय टाइम कैसे बचाएं  

1) CHANNELS की संख्या बहुत ही ज्यादा है, कारण है YOUTUBE का बिजनेस के तौर पर विकसित होना | समय बर्बादी का सबसे बड़ा कारण यही है  |
 अपने परीक्षा से सम्बन्धित चैनेल को ही SUBSCRIBE
करें |

2) जो चैनेल आप SUBSCRIBE करने जा रहे हैं उसके 2-4 वीडियो देखकर उसकी गुणवत्ता को परखे और जान लें कि आप के काम का है भी या नहीं | VIDEOS के VIEW या भीड़ देखकर उसका चयन न करें |

3) अच्छी तरह सुनिश्चित करलें कि CHANNEL का उद्देश्य महज पैसे कमाना है या फिर वह आपकी सफलता के बारे में भी सोचता है |

4) आपको कोई भी EXAM पास करने के लिये अच्छा MATERIAL और उचित STRATEGY चाहिये, क्या आप जिस CHANNEL को लगातार FOLLOW कर रहे हैं वह ये दोनों आवश्यकतायें पूरी कर पा रहा है |

5) YOUTUBE पर पढाई से ज्यादा फालतू बातों को न्यूज चैनेल की तरह भड़काऊ रूप से प्रस्तुत किया जाता है उसे देखने में अपना समय बर्बाद न करें |

                                                              OM PANDEY(IASPREP)
 

UPPCS के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

                                                             
                                         
संयुक्त राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा - COMBINED STATE / UPPER SUBORDINATE SERVICES (GEN. RECTT.) EXAMINATION
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा के 3 चरण हैं-
1. प्रारम्भिक परीक्षा (Preliminary Exam)
2. मेंस परीक्षा (Mains Exam)
3. साक्षात्कार (Interview)

प्रारंभिक परीक्षा (Pre/Prelims) का सिलेबस
प्रारंभिक परीक्षा 200+200=400 अंकों की होती है |
Paper 1 – मार्क्स=200, समय =2 घंटे, कुल प्रश्न=150
1. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व  की वर्तमान घटनाएँ
2. भारत और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास
3. भारत और विश्व का भूगोल: प्राकृतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल
4. भारतीय राजनीति और प्रशासन: संविधान , राजनीतिक प्रणाली , पंचायती राज , लोक नीति, अधिकारों के मुद्दे
5. आर्थिक और सामाजिक विकास: सतत विकास गरीबी समावेशन , जनसांख्यिकी , सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि.
6. पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर ज्वलंत मुद्दे
7. सामान्य विज्ञान


Paper 2 – मार्क्स=200, समय =2 घंटे, कुल प्रश्न=100


1. बोधगम्यता (Comprehension Skills)
2. पारस्परिक कौशल व संचार कौशल (Interpersonal skills including communication skills)
3. तार्किक शक्ति और विश्लेषणात्मक क्षमता (Logical reasoning and analytical ability)
4. निर्णय लेने और समस्या को सुलझाने की क्षमता (Decision making and problem solving)
5. सामान्य मानसिक योग्यता (General Mental Ability)
6. प्रारंभिक गणित के अंकगणित , बीजगणित, ज्यामिति और सांख्यिकी (कक्षा 10 लेवल)
7. सामान्य अंग्रेजी (कक्षा 10 लेवल)
8. सामान्य हिंदी (कक्षा 10 लेवल)


UP PSC GENERAL STUDIES Syllabus, PAPER- I- 2 Hours
1. भारत का इतिहास – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक/History of India-Ancient, Medieval, Modern (नोट: आधुनिक इतिहास में उन्नीसवीं सदी के मध्य के भारत और भारतीय संस्कृति के इतिहास के विषय में अधिक ध्यान देना होगा (गांधी, टैगोर और नेहरू thoughts)
2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भारतीय संस्कृति/Indian National Movement and Indian Culture
                                                                               
3. भारतीय संदर्भ में जनसंख्या , पर्यावरण और शहरीकरण/Population, Environment and Urbanization in Indian Context
4. विश्व भूगोल, भारत का भूगोल और इसके प्राकृतिक संसाधन/World Geography, Geography of India and its natural resources.
5. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की वर्तमान घटनाएँ/Current events of national and international importance.
6. भारतीय कृषि, व्यापार और वाणिज्य/Indian Agriculture, Trade and Commerce.
7. यू.पी./उत्तर प्रदेश के विषय में विशिष्ट ज्ञान जैसे– प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, व्यापार , वाणिज्य, सामाजिक रीति-रिवाजों आदि का ज्ञान।
8. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वर्तमान घटनाओं पर प्रश्न रहेंगे—खेलकूद पर प्रश्न

UPPSC GENERAL STUDIES Syllabus, PAPER – II- 2 Hours
1. भारतीय राजनीति/Indian Polity–भारत और भारतीय संविधान में राजनीतिक प्रणाली.
2. भारतीय/अर्थव्यवस्था Indian Economy–भारत में आर्थिक नीति.
3. सामान्य विज्ञान/General Science भारत के सन्दर्भ में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और उसके प्रभाव (Role of Science and technology in the development of India including science in everyday life)
4. सामान्य मानसिक योग्यता/General Mental ability.
5. सांख्यिकीय विश्लेषण, रेखांकन और चित्र/Statistical Analysis, Graphs and Diagrams. सांख्यिकीय विश्लेषण, रेखांकन और चित्र को समझने की शक्ति

UPPSC निबंध/ESSAY- 3 Hours
निबंध के प्रश्नपत्र में तीन सेक्शन रहेंगे.  हर सेक्शन से एक टॉपिक को चुनना है. उन्हें हर टॉपिक पर निबंध 700 शब्दों में लिखना है. तीनों सेक्शन में जो टॉपिक होंगे वे निम्नलिखित क्षेत्र से सम्बंधित रहेंगे:—
Section A : (1) साहित्य और संस्कृति (2) सामाजिक क्षेत्र (3) राजनीतिक क्षेत्र
Section B: (1) विज्ञान, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी (2) आर्थिक क्षेत्र (3) कृषि, उद्द्योग और व्यापार.
Section C: (1) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटना (2) प्राकृतिक आपदा–> लैंड स्लाइड, भूकंप, बाढ़ , सूखा आदि (3) राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम और परियोजनाएँ
UP PSC सामान्य हिंदी/General Hindi- 3 Hours
1. दिए हुए गद्य खंड का अवबोध (Comprehension) और प्रश्नोत्तर
2. संक्षेपण (Precise Writing)
3. सरकारी एवं अर्धसरकारी पत्र लेखन, तार लेखन, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, परिपत्र
4. शब्द ज्ञान एवं प्रयोग —i) उपसर्ग एवं प्रत्यय प्रयोग ii) विलोम शब्द iii) वाक्यांश के लिए एकशब्द iv) वर्तनी एवं वाक्य शुद्धि 
  v) लोकोक्ति एवं मुहावरे





                                                             
वैकल्पिक विषयों की सूची
Note: हर वैकल्पिक विषय में दो पेपर होंगे (200+200 Marks )
कृषि/Agriculture
जीव विज्ञान/Zoology
रसायन विज्ञान/Chemistry
भौतिकी/Physics
गणित/Mathematics
भूगोल/Geography
अर्थशास्त्र/Economics
सामाजिक विज्ञान/Sociology
दर्शनशास्त्र/Philosophy
भूगर्भशास्त्र/Geology
मनोविज्ञान/Psychology
वनस्पति विज्ञान/Botany
कानून/Law
पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान/Animal Husbandry & Veterinary Science
सांख्यिकी/Statistics
प्रबंधन/Management
राजनीतिक विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध/ Political Science & International Relations
इतिहास/History
सामाजिक कार्य/Social Work
मानवशास्त्र/Anthropology
सिविल इंजीनियरिंग/Civil Engineering
मैकेनिकल इंजीनियरिंग/Mechanical Engineering
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/Electrical Engineering
वाणिज्य एवं लेखा/Commerce & Accountancy
लोक प्रशासन/Public Administration
कृषि इंजीनियरिंग/Agricultural Engineering
रक्षा अध्ययन/Defence Studies
साहित्यिक विषय/Literature Subjects
1. English Lit.
2. Urdu Lit.
3. Arabic Lit.
4. Hindi Lit.
5. Persian Lit.
6. Sanskrit Lit.




3
                                                                             
UPPSC  साक्षात्कार/INTERVIEW
1. 200 मार्क्स का होता है
2. शैक्षणिक बैकग्राउंड, आपकी रूचि, पर प्रश्न पूछे जा सकते हैं
3. व्यक्तित्व की जाँच की जाती है प्रायः सामान्य जागरूकता, अभिव्यक्ति क्षमता, जागरूकता, संवेदनशीलता को परखने के लिये प्रश्न


BLOG- https://iasprepin.blogspot.in
TWITTER-https://twitter.com/IASPREPIN
FACEBOOK-https://www.facebook.com/groups/IASPREPIN

Tuesday, September 26, 2017

Saturday, September 23, 2017

BEST WISHES FOR UPPCS PRE 2017

24 Sep. 2017 को UPPCS 2017 PRE EXAM.  में सम्मिलित होने सभी मित्रों [BOYS / GIRLS] को हृदयतल से हार्दिक शुभकामनाएँ !
सफलता के लिये दृढ प्रतिज्ञ रहें,
खुद पर यकीन रखें,
जीत आपकी होगी !

आप पूरी लगन के साथ परीक्षा दीजिये ........MAINS हम साथ में तैयार करेंगे !
-IASPREP

Tuesday, September 19, 2017

क्या आपका ये पहला अवसर है ?

      कम्पटीशन की तैयारी और पहली बार एग्जाम देना उत्साह भी डर भी | बड़ी अजीबोगरीब स्थिति, प्लान पहली ही बार में टॉप कर जाने का और असहजता इतनी कि मानो एग्जाम में नहीं बल्कि कालापानी की सजा पर भेजा जा रहा हो | कुछ बातें ध्यान रखें एग्जाम का दिन आपका होगा, जीत आपकी होगी -

1.एग्जामिनेशन सेंटर पर समय से पहले पहुँचे, परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले |

2.एडमिट कार्ड, ID,जरुरत से कम से एक ज्यादा पेन(2 मोटी point की,और 2 पतले point की), पानी की बोतल, बिस्किट साथ लेकर जाएँ |

3.एग्जाम के एक दिन पहले और खासकर रात में बहुत ही हल्का/सुपाच्य भोजन करें |

4.एग्जाम के दिन सुबह का नाश्ता अच्छे ढंग से करके निकलें, जिससे कि बाहर कम से कम चीजें खानी पड़ें | यदि आप अकेले रहते हैं तो दलिया,फल-(सेब, केला), पोहा जैसी हलकी चीजें नाश्ते में ले सकते हैं | पराठा, ब्रेड पकौड़ा आदि खाने से बचें | यदि चाय पीने की आदत है तो जरुर पीकर जाएँ नहीं तो ये सरदर्द का कारण बन सकता है |

5.पहला पेपर हो जाने के बाद उसकी चिंता छोड़कर थोड़ी देर शांत बैठें, हल्का-फुल्का कुछ खाएं-पीयें | जरुरत हो तो एकबार पहले से पढ़े हुए मटेरियल को पलट लें | पहले सेशन के पेपर का आंसर डिस्कस बिलकुल न करें |

5.सबसे जरुरी बात है ये विश्वास रखना, कि आप इसी बार सेलेक्ट होने जा रहें हैं |
                                       -OM PANDEY (IASPREP)

Monday, September 18, 2017

कभी न पूरी होने वाली चीज को ही तैयारी कहते हैं

         जब परीक्षा एकदम नजदीक आ जाती है तो आपको लगने लगता है कि कुछ भी तैयार नहीं | काश! कुछ दिन और मिल जाते और आप जो भी कमी रह गयी है उसे पूरा कर लेते | बार-बार दिमाग में एक ही बात घूमती रहती है कि 'क्या मैं पास कर पाउँगा ?' कहीं ऐसा न हो कि मेरिट पिछली बार से बहुत ज्यादा चली जाये, कही ऐसा न हो कि पेपर बहुत कठिन आ जाये ?........और न जाने कितने सवाल | इनमे से अधिकतर सवाल आप खुद से करते हैं और अधिकतर जवाब नेगेटिव होते हैं ......पता नहीं क्या हो ! यही सब सोचते हुए, माथे का पसीना पोछते हुए फिरसे पढाई में जुट जाते हैं | पर, पढाई कहाँ होनी है, आपका पूरा ध्यान तो उस रिजल्ट पर होता है जो परीक्षा आपने दी ही नहीं है |

           आपने कभी सोचा है ऐसा आखिर होता क्यों है ? और ये सब एग्जाम के कुछ ही दिन पहले होना क्यों शुरू होता है जबकि बहुत कुछ करने का समय भी नहीं है अब आपके पास ? मैं आपको बताऊं इसका केवल और केवल एक कारण है डर, हाँ एग्जाम को लेकर आपके दिमाग में बैठा डर | अच्छी बात है आप अपने कैरियर के प्रति सजग हैं, आप तैयारी की चिंता करते हैं पर ऐसी चिंता किस काम की जो आपके पूरे मेहनत पर पानी फेर दे |

            आपको एक राज की बात बताना चाहता हूँ ऐसा केवल आपके साथ ही नहीं होता है | परीक्षा में शामिल होने वाले सारे लोग डरे होते हैं | बस अंतर होता है डर की डिग्री में | थोड़ा बहुत डर हमें अपने कार्य को अंजाम तक पहुँचाने के लिये प्रेरित करता है पर जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है तो सारे करे-कराये पर पानी फेर देता है |

          आज जितने लोग आप जैसी परीक्षा में सफल हुए हैं उनकी भी तैयारी कभी पूरी नहीं हुई | अधूरी तैयारी के साथ एग्जाम दिया और सफल हो गये, लेकिन एक बहुत बड़ी बात थी उनमें वो अधूरी तैयारी के बावजूद डरे नहीं, हिम्मत नहीं हारे | ये पूरा खेल डर पे जीत हासिल करने और हिम्मत को बनाये रखने का है | करके देखिये जीत आपकी होगी | वो एक कहावत है न "मन के हारे हार है, मन के जीते जीत |"

                                                       -OM PANDEY (IASPREP)

Sunday, September 17, 2017

EXAM HALL में ध्यान रखने योग्य जरुरी बातें

 प्रिय मित्रों,
              किसी भी परीक्षा में शामिल होने से पहले दिमागी तौर पर खुद को परीक्षा के लिये तैयार करना बहुत ही जरुरी होता है | क्योंकि परीक्षा में सफलता केवल पढाई पर ही नहीं निर्भर करती | परीक्षा को पास करने के लिये सबसे जरुरी है पेपर को अच्छा करना, इसके लिये कुछ जरुरी बातों को ध्यान रखें-
1. प्रश्नों को ठीक ढंग से पढ़ें
            - हाँ / ना / है / नहीं है
            - सही / गलत ,
     जैसे शब्दों पर विशेष तौर पर नजर रखें |

2. प्रश्नों का उत्तर देते समय COMMON SENSE का इस्तेमाल करें |
    जैसे-
   प्रश्न-पुलिस किस सूची में है ? राज्य या केंद्र 
              इस प्रश्न का उत्तर देते समय आप विभिन्न राज्यों की पुलिस के नाम को ध्यान में रखकर ( जैसे-UP पुलिस, महाराष्ट्र पोलिस...etc.) आसानी से उत्तर निकाल सकते हैं, भले ही आपने न पढ़ा हो या याद न आ रहा हो |

3. यदि सीधा ANSWER न पता हो तो Elimination method का प्रयोग करें | जैसे-
प्रश्न- भूमंडलीय उष्णता (GLOBAL WARMING) के परिणामस्वरूप-
         1.सार्वभौमिक सम्पर्क बेहतर हो गए
         2.हिमनदी द्रवीभूत होने लगी
         3.समय से पूर्व आम में बौर आने लगे
         4.स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ा
  निम्नांकित कूट से सही उत्तर चुनिए-
  (a) 1,2 तथा 3 सही हैं (b) 2,3 तथा 4 सही हैं
  (c) 1, 2 तथा सही हैं  (d) उपर्युक्त सभी सही हैं

          इस प्रश्न को यदि ध्यान से पढ़े तो सारे विकल्पों को भले ही न जानते हों पर उत्तर निकल सकता है यदि आप पहले वाक्य 'सार्वभौमिक सम्पर्क बेहतर हो गए' को निकाल दें तो उत्तर b होगा | और ये  वाक्य समझना आसान भी है कि भूमंडलीय उष्णता (GLOBAL WARMING) का सार्वभौमिक सम्पर्क से कोई मतलब नहीं है |

4.अपने उत्तर को करेंट से update करें | 
       हो सकता है कि आपने कोई प्रश्न देखा हो तब उसका उत्तर जो था आपको याद आ रहा हो लेकिन अब करेंट में उत्तर बदल गया है | खासकर आंकड़ों वाले प्रश्न जैसे राष्ट्रीय उद्यान की संख्या, संविधान संशोधन की संख्या, खनिज संबंधी आंकड़े ...आदि |

5.यदि किसी प्रश्न का उत्तर न आ रहा हो तो घबराएँ नहीं उसे छोड़कर आगे बढ़ जाये और पेपर पूरा हो जाने पर उन प्रश्नों को पुनः हल करने की कोशिश करें | आप पायेंगे कि कई प्रश्नों के उत्तर आप निकाल पा रहे हैं |

6.OMR को अच्छे से भरें-
     - गोले को अच्छे भरें,
     - जो उत्तर पेपर में टिक करें वही OMR में भी गोले में भरें |

7.सबसे जरुरी बात अपना एडमिट कार्ड, पेन, ID आदि जरुरी चीजें एक दिन पहले ही व्यवस्थित कर लें |

                                                    -OM PANDEY (IASPREP)

हिंदी माध्यम में सिविल सर्वेंट बनने की तैयारी

प्रिय मित्रों,
              हिंदी माध्यम में IAS बनना एक सपने सा लगता है | इंग्लिश माध्यम तुलना कई गुना मेहनत, कई गुना समय खर्च करने के बावजूद रिजल्ट अधिकतर मामलों में कुछ भी नहीं | इसके कारणों की पड़ताल करें तो सबसे प्रमुख कारण है हिंदी माध्यम में UPSC की तैयारी के लिये सटीक और स्तरीय मैटेरियल की कमी | दूसरी प्रमुख बात है कि  हिंदी माध्यम से तैयारी करने वाले कंडीडेट ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्ध रखते है और शुरुआत से ही उनकी शिक्षा-दीक्षा हिंदी माध्यम में ही होती है | ऐसे कंडीडेट लाख कोशिशें करने के बावजूद भी इस स्तर पर अपना माध्यम नहीं बदल सकते और हिंदी माध्यम से ही तैयारी करने को मजबूर हो जाते हैं | (कुछ अपवाद जरुर हैं पर सामान्यतः ये असम्भव ही होता है |)
               जो समय बीत गया उसको वापस पाना असम्भव है लेकिन हम अपने वर्तमान को अच्छे ढंग से उपयोग करके अपने सपनों को साकार कर सकते हैं | सच पूछिये तो इंग्लिश से बचकर चलना आज के युग में न सम्भव है और न ही बुद्धिमानी ही | व्यवस्था का विरोध करने से अच्छा है खुद को बदला जाय | आप भले ही इंग्लिश में कम्पलीट परीक्षा नहीं दे सकते लेकिन अपने स्टडी मैटेरियल में इंग्लिश किताबों, न्यूज पेपर्स, लेक्चर्स  का थोड़ा बहुत ही सही पर उपयोग कर सकते हैं | इन प्रयासों के जरिये आप इंग्लिश माध्यम के प्रतियोगियों की आसानी से बराबरी ही नहीं कर पायेंगें बल्कि आपके सपने भी सच होंगे, सफलता आपकी होगी ...|

               'जब जगे तभी सवेरा' तो क्यों न आज से ही शुरू करें......अपनी रणनीति  में बदलाव कीजिये और सफलता के शिखर को चूमिये |
                                                                -OM PANDEY (IASPREP)